झारखंड : सड़क पर उतरी महिला कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला

रांची : महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मंगलवार को राज्य भर में सड़क पर उतरीं और काला दिवस मनाया़ राजधानी में महिला कांग्रेस द्वारा राजभवन के समक्ष धरना दिया गया़ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं है सरकार: सभा को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा […]

रांची : महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मंगलवार को राज्य भर में सड़क पर उतरीं और काला दिवस मनाया़ राजधानी में महिला कांग्रेस द्वारा राजभवन के समक्ष धरना दिया गया़
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं है सरकार: सभा को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा कि देश में हर दिन लगभग 3 गैंगरेप के बाद हत्या हो रही है़ यह हमारे देश के सामाजिक पतन और सरकार की संवेदनहीनता का परिचय दे रही है़
भाजपा सरकार में ऐसी घटनाएं काफी बढ़ी है़ं सरकार को महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार की चिंता नहीं है़ ऐसे सैकड़ों मामले हैं, जिसे पुलिस दर्ज नहीं करती है़ श्रीमती सिन्हा ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता से लेकर महिला नेत्री तक चुप है़ं इधर, कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह ने किया़ महिला कांग्रेस की नेताओं ने कहा कि आधी आबादी पर हो रहे हमले को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा़
पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे़ सरकार से हमले का जवाब मांगा जायेगा़ कार्यक्रम में प्रभा देवी, आशा देवी, पार्वती सिंह, राधा देवी, संगीता टोप्पो, दीप्ति बथवाल, संगीता देवी, सुनीता देवी, रेशमा खातून, अनिमा खातून, कलावती देवी, शांति देवी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >