रांची : नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने टीम बनायी है. इसमें पार्टी के आला नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है. चुनाव अभियान समिति और स्टार प्रचारक की टीम के साथ-साथ मीडिया व समन्वय के लिए पदाधिकारियों को लगाया गया है. प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह से लेकर पार्टी के सांसद-विधायक निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे.
बुधवार को निकाय चुनाव के संयोजक रवींद्र सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव और आलोक कुमार दुबे पत्रकारों को इसकी जानकारी दी. पार्टी की ओर से नेताओं की सूची जारी की गयी. मौके पर पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी अजय तिर्की और डिप्टी मेयर के प्रत्याशी डॉ राजेश गुप्ता छोटू भी मौजूद थे. मौके पर नेताओं ने कहा कि रांची के मेयर पद के लिए पार्टी ने अजय तिर्की को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन मानवीय भूल के कारण उन्हें पंजा छाप नहीं मिल पाया.
पार्टी ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए अजय तिर्की का समर्थन किया जायेगा. इनका चुनाव चिह्न बैटरी टॉर्च छाप है. वहीं, डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस का चुनाव चिह्न पंजा छाप के साथ डॉ राजेश गुप्ता की जीत पार्टी सुनिश्चित करेगी. मौके पर चुनाव समिति के संयोजक रवींद्र सिंह ने कहा कि राज्य के सभी प्रमुख नेताओं को प्रचार कार्य में लगाये जायेंगे. पार्टी विकास के एजेंडे के साथ चुनाव में उतरेगी.
प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति
श्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री,
चेयरमेन, कैंपेन कमेटी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी
डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचु ,
राजेंद्र प्रसाद सिंह पूर्व मंत्री,
सुखदेव भगत, विधायक
फुरकान अंसारी, पूर्व सांसद
चंद्रशेखर दुबे, पूर्व सांसद
मन्नान मल्लिक, पूर्व मंत्री,
गीताश्री उरांव,पूर्व मंत्री
दुलाल भुइयां, पूर्व मंत्री
बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री
स्टार प्रचारकों की सूची, निम्नवत है
आर.पी.एन. सिंह, प्रभारी
डॉ अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष
आलमगीर आलम, नेता विधायक दल
उमंग सिंघार, सह प्रभारी, झारखंड कांग्रेस
मैनूल हक, सह प्रभारी, झारखंड कांग्रेस
धीरज प्रसाद साहू, राज्यसभा सांसद
रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद
डॉ सरफराज अहमद, पूर्व सांसद
मनोज यादव, विधायक,
कामेश्वर बैठा, पूर्व सांसद
के.एन. त्रिपाठी, पूर्व मंत्री
देवेंद्र नाथ चांपिया, पूर्व विधायक
तिलकधारी सिंह, पूर्व सांसद
डॉ इरफान अंसारी, विधायक
बादल पत्रलेख, विधायक
देवेन्द्र सिंह बिट्टू, विधायक
डॉ जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व विधायक
कृष्णा नन्द झा, पूर्व विधायक
अनादि ब्रह्म
कालीचरण मुंडा, पूर्व विधायक
रवींद्र सिंह, संयोजक, निकाय चुनाव समिति
बेंजामिन लकड़ा
इसके अतिरिक्त मोर्चा एवं विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
मीडिया विभाग
राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता सह समन्वयक
राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता
लाल किशोर नाथ शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता
शमशेर आलम, प्रदेश प्रवक्ता
आलोक कुमार दुबे, प्रदेश प्रवक्ता
इसके अतिरिक्त
राकेश सिन्हा, संयोजक, सोशल मीडिया
डॉ मो तौसिफ, सदस्य, मीडिया विभाग
डॉ राकेश किरण महतो, सदस्य
प्रो. अमूल्य निरंजन खलखो, सदस्य
