प्रखंड के कोजाटोली-खिजरी को जोड़नेवाली मुख्य सड़क व सरकारी स्कूल के समीप स्थित जमीन को सेना का बताते हुए जवानों ने उसे घेराबंदी करने लिए बुधवार को जेसीबी से गड्ढा करा रहे थे. जानकारी मिलने पर दर्जनों की संख्या में खिजरी-कोजाटोली के ग्रामीण एकजुट होकर पहुंचे गड्ढे खोदने का विरोध किया. विरोध को देखते हुए सेना के जवान जेसीबी लेकर चलेे गये. जिसके बाद ग्रामीणों ने किये गये गड्ढे को भर दिया. जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना पर खिजरी मुखिया कार्मेला कच्छप, जिप सदस्य रामावतार केरकेट्टा मौके पर पहुंचे. सेना के जवानों से बात की. जिसमें जवानों ने कहा कि उक्त जमीन उनके नक्शे में है. जबकि ग्रामीणों ने कहा कि कोजाटोली-खिजरी को जोड़ने का यह मुख्य मार्ग है. यह सड़क कई टोलों को जोड़ती है. पूर्व में पीसीसी सड़क व वर्षों से सरकारी स्कूल संचालित है. ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी सूरत में घेराबंदी नहीं करने दिया जायेगा. अगर सेना जबरदस्ती घेराबंदी करेगी तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.