झारखंड : रांची-खूंटी मार्ग पर डिवाइडर से टकरायी मोटरसाइकिल, रांची के युवक की मौत

खूंटी : खूंटी के जियारप्पा के समीप खूंटी-रांची मुख्य पथ में हुई एक सड़क दुर्घटना में टुपूदाना ओपी क्षेत्र के लालखटंगा निवासी मनीष नायक (24) की मौत हो गयी. खूंटी पुलिस ने मोटरसाईकिल जब्त कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम खूंटी के सदर अस्पताल में किया गया. रांची विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारी भूपेंद्र नायक […]

खूंटी : खूंटी के जियारप्पा के समीप खूंटी-रांची मुख्य पथ में हुई एक सड़क दुर्घटना में टुपूदाना ओपी क्षेत्र के लालखटंगा निवासी मनीष नायक (24) की मौत हो गयी. खूंटी पुलिस ने मोटरसाईकिल जब्त कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम खूंटी के सदर अस्पताल में किया गया.

रांची विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत कर्मचारी भूपेंद्र नायक के सबसे छोटे पुत्र मनीष नायक मंगलवार को सुबह अपने घर से खूंटी अपने दोस्त के पास आया था. दोस्त से मिलने के बाद वह सुबह नौ बजे के करीब अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी जियारप्पा के समीप तेज रफ्तार के कारण मोटरसाईकिल असंतुलित होकर सड़क के किनारे लगाये गये डिवाइडर से जा टकरायी.

इस दुर्घटना में मनीष के सिर में काफी चोट आयी. ग्रामीणों ने तत्‍काल उन्‍हें इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी पहुंखया, जहां चिकित्सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजन शव को अपने घर लालखटंगा ले गये, जहां शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >