इस हाल में कैसे बनेगी रांची स्मार्ट सिटी, देखें VIDEO

रांची : राजधानी में मंगलवार दोपहर से झमाझम बारिश शुरू हुई. करीब घंटे भर हुई तेज बारिश ने जहां एक ओर गरमी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत पहुंचायी, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों के लिए आफत भी बन गयी. प्री मॉनसून की पहली बारिश ने राजधानी रांची की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर […]

रांची : राजधानी में मंगलवार दोपहर से झमाझम बारिश शुरू हुई. करीब घंटे भर हुई तेज बारिश ने जहां एक ओर गरमी से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत पहुंचायी, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों के लिए आफत भी बन गयी.

प्री मॉनसून की पहली बारिश ने राजधानी रांची की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी. शहर के कई इलाके तालाब में तब्दिल हो गये. हमारे एक जागरूक पाठक ने राजधानी के एक इलाके का वीडियो हमें भेजा है, जहां अब भी सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है. लोगों का आना-जाना इसी सड़क से होता है. वैसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >