आदिवासी महाजुटान से पहले रांची में ट्रैफिक अलर्ट, 30 अगस्त को कई सड़कें रहेंगी बंद; जानें पार्किंग प्लान

रांची में 30 अगस्त को होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं. कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा और अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं.

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को आयोजित होने वाली आदिवासी एकता महाजुटान रैली को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. बड़ी संख्या में लोगों के रांची पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के साथ अलग-अलग इलाकों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी तय किये हैं.

यातायात पुलिस के अनुसार 30 अगस्त को सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक शहर में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. हालांकि, गंतव्य तक जाने वाले भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड के रास्ते जा सकेंगे. शहर में नो-एंट्री की सामान्य व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी.

इन रास्तों पर नहीं चलेंगे वाहन

रैली के दौरान सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई प्रमुख मार्गों पर सभी तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इनमें जेल चौक से करमटोली चौक, करमटोली चौक से टीओपी-03 मैदान, करमटोली चौक से एसएसपी आवास मोड़, एसएसपी आवास मोड़ से बापू वाटिका मोरहाबादी, राम मंदिर से अतिथिशाला मोरहाबादी और एटीआई मोड़ से सिद्धू-कान्हू मोड़ तक के मार्ग शामिल हैं.

यातायात पुलिस ने लोगों से इन रास्तों पर अनावश्यक चारपहिया वाहन लेकर नहीं निकलने की अपील की है. विशेष परिस्थिति में ही इन मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: Koderma: सफर के दौरान तबीयत बिगड़ी तो घबराने की जरूरत नहीं, स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी दवा

अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग तय

रैली में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जायेगा.

  • गुमला और लोहरदगा: आईटीओ मैदान
  • हजारीबाग और रामगढ़: डीएवी गांधीनगर मैदान
  • खूंटी: जीईएल चर्च मैदान
  • सिमडेगा, कामडारा और तोरपा: हरमू मैदान
  • सरायकेला, जमशेदपुर और चाईबासा: लोयला मैदान, पुरुलिया रोड
  • गढ़वा और पलामू: ओटीसी मैदान
  • हजारीबाग, रामगढ़ और बोड़ेया रिंग रोड से आने वाले वाहन: टीओआर आईओ मैदान (मंदिर मैदान)
  • रांची के आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन: विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी

जरूरत पड़ने पर और रास्तों पर भी लग सकता है डायवर्जन

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जरूरत के अनुसार शहर के अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्जन या वाहनों के परिचालन को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है. रैली के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने पर मौके की स्थिति के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा.

यातायात पुलिस ने शहरवासियों से जेल चौक से करमटोली चौक, एसएसपी आवास चौक और मोरहाबादी के आसपास के रास्तों पर अनावश्यक चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है. लोगों से सहयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें: 30 हजार मानदेय की मांग पर PDS डीलरों का आंदोलन, 1 सितंबर को कोडरमा में निकालेंगे बड़ी पदयात्रा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >