रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन बवाल, बल प्रयोग में एक युवती घायल

रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन हिंसक हो उठा. स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ, जिसमें एक राहगीर युवती घायल हो गई. पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

राज कुमार लाल की रिपोर्ट

HEC Encroachment Drive: रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान मंगलवार को दूसरे दिन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ. अभियान शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया, जिससे मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई. प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से कार्य में बाधा नहीं डालने और शांतिपूर्वक अभियान चलने देने की अपील की. काफी देर तक समझाने के प्रयास किए गए, लेकिन लोग नहीं माने और विरोध के दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई.

पत्थरबाजी से राहगीर घायल, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही अपना घर टूटता देख लोगों का आक्रोश भड़क उठा और कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थरबाजी में वहां से गुजर रहे राहगीरों को चोटें आईं. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिसमें एक युवती घायल हो गई. उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- झारखंड में बारिश सामान्य, फिर भी 9 जिले सूखे की जद में? आंकड़े खोल रहे मानसून की पूरी कहानी

पार्षद नीलम चौधरी हिरासत में

विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्षद नीलम चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC नियुक्ति मामला: 18 सितंबर को हाईकोर्ट में क्या होगा, 2500 से ज्यादा अभ्यर्थियों की नजर अगली सुनवाई पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >