करमा पर्व से पहले रांची के 298 सरना स्थल और अखड़ों का निरीक्षण, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

रांची में करमा पर्व की तैयारी जोरों पर है. नगर निगम आयुक्त ने शहर के 298 सरना स्थलों और अखड़ों का निरीक्षण कर स्वच्छता, प्रकाश और पेयजल जैसी सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.

Karma Festival Ranchi: करमा पर्व को लेकर नगर निगम आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को पदाधिकारियों के साथ शहर के सरना स्थलों और अखड़ों का निरीक्षण किया. सहजानंद चौक स्थित देशवाली सरना-सह-अखड़ा, सरना टोली, हातमा बस्ती, रांची कॉलेज छात्रावास और करमटोली चौक के स्थलों का जायजा लिया गया. समितियों से आवश्यक फीडबैक लिया गया.

आयुक्त ने निर्देश दिया

आयुक्त ने निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में चिन्हित 298 सरना स्थलों और अखड़ों में स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, समितियों के साथ निरंतर समन्वय रखते हुए उनकी आवश्यकता के अनुरूप तत्काल कार्रवाई की जाये.

ये भी पढ़ें- झारखंड में 23 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत 8 जिले प्रभावित

ब्लीचिंग पाउडर का होगा छिड़काव

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी सरना स्थलों, अखड़ों, परिसर और संपर्क पथों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाये. झाडू, घास की कटाई और आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाये. वार्ड सुपरवाइजर और स्वच्छता टीम नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण करें और पूजा समितियों के संपर्क में रहे. सभी स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया जाये. सरना स्थलों में पेवर ब्लॉक, स्टोन डस्ट और जेसीबी से समतलीकरण तथा खुले नालों पर स्लैब उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया.

ये भी पढ़ें: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति में 102 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में, 2 निजी विश्वविद्यालयों से PG-BEd करने वालों पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >