रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट
रामगढ के शिवम बाइक्स ब्लू स्क्वायर में यामाहा कंपनी ने दोपहिया वाहनों की श्रृंखला में रे जेड आर स्ट्रीट रैली का नया लुक पेश किया है. इसकी बुकिंग और बिक्री शुरू हो गयी है. इस स्कूटर की पहली खरीदार सौंदा सी निवासी गुलशन आरा बनी है.
स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक फीचर्स से लैस
शोरूम के साझेदार विजय मेवाड़ ने बताया कि स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक स्मार्ट फीचर्स से लैस यह स्कूटर युवाओं के साथ-साथ दैनिक उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए भी आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है. रे जेड आर मॉडल का स्टॉप व स्टार्ट सिस्टम ट्रैफिक में ईंधन की बचत करता है.
8.2 पीएस की शक्ति और 99 किलोग्राम वजन
लगभग 99 किलोग्राम का हल्का वजन, स्कूटर में 8.2 पीएस की शक्ति, 19 एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ यूबीएस, एलईडी हेडलाइट, डिजिटल मीटर कंसोल व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे आधुनिक फीचर्स उपलब्ध हैं. बैक फंक्शन अन्सर और बड़ा 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज इसकी उपयोगिता को और बेहतर बनाते हैं.
सस्ते ब्याज दर और न्यूनतम किस्तों की व्यवस्था
शिवम बाइक्स के प्रबंधन ने बताया कि सस्ते ब्याज दर और न्यूनतम किस्तों की व्यवस्था के साथ रे जेड आर की बुकिंग शुरू की जा चुकी है. फिलहाल बुकिंग पर हर ग्राहक के लिए आकर्षक और उपयोगी उपहार भी दिया जा रहा है.
