गोला से राजकुमार की रिपोर्ट
रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड अंतर्गत कोरांबे गांव के गुंदलीखरैय टोला में गुरुवार सुबह 6:00 के करीब एक जंगली हाथी ने महिला को पटक कर जान से मार दिया. मृतक महिला की पहचान सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के सेहदा निवासी बालो देवी उम्र 48 वर्ष (पति सदानंद महतो) के रूप में हुई.
मौके पर पहुंचे वन विभाग अधिकारी
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी एवं गोला पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को उठाने का प्रयास किया.
अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा
लेकिन उन्हें ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को उचित मुआवजा एवं हाथियों से स्थाई रूप से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. खबर भेजे जाने तक ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रक्रिया चल रहा था.
