आंगनबाड़ी का दरवाजा तोड़कर पोषाहार खा गये हाथी, घर में घुसे तो चावल समेत सामान चट किया

झारखंड के गोला प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक जारी है. सोमवार रात हाथियों के झुंड ने एक आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा तोड़कर पोषाहार खा लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने एक ग्रामीण के घर में घुसकर चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री भी नष्ट कर दी.

मगनपुर. गोला प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने सोसोखुर्द स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा तोड़ दिया और केंद्र में रखा पोषाहार खा गये. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड सुतरी, मगनपुर, महलीडीह, सोसोखुर्द और सोसोकला होते हुए कुम्हारदगा, पूरबडीह के जंगल की ओर चला गया.

इस दौरान सोसोकला भारतमाला एक्सप्रेस - वे सड़क के समीप शनिचर करमाली के घर का भी दरवाजा हाथियों ने तोड़ दिया. हाथियों ने घर में रखा चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री भी खा ली. अचानक हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोसोकला पंचायत के मुखिया मो लईक आलम ने आंगनबाड़ी केंद्र और प्रभावित घर का निरीक्षण किया. उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी को विभागीय पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर घटना की सूचना देने को कहा, ताकि विभागीय स्तर पर मामले की जांच हो सके और प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा मिल सके.

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का आवागमन लगातार बना हुआ है. हाथियों के कारण ग्रामीणों को अपने घरों और फसलों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने तथा प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. मौके पर आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी, फूलचंद महतो, त्रिभुवन महतो, मिधेश महतो, प्यारी देवी, संजय महतो, दिनेश महतो, राधा महतो, बानेश्वर महतो, लालमोहन महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >