रिंग में किसने दिखाया दम? राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

बरकाकाना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ. 400 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया, और विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.

बरकाकाना से पंकज सोनी की रिपोर्ट

बरकाकाना. डीएवी बरकाकाना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ किया गया. समापन समारोह मुख्य अतिथि विद्यालय प्राचार्य बलराम झा, डीएवी गिद्दी के प्राचार्य मन्नू प्रिया चटर्जी उपस्थित थे.

400 प्रतिभागियों ने दिखायी खेल प्रतिभा

खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी संस्थान के किस विद्यालय के 400 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

अंडर-17 में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

बॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंडर 17 के 42 केजी में श्रुति महतो, 44 केजी में रितिका रानी, 46 केजी में सृष्टि महतो, 48 केजी में सौम्या चौबे, 50 केजी में कुमारी आकांक्षा, 52 केजी में प्राची सिंह, 54 केजी में रश्मि रंजन, 57 केजी में अनाया, 60 केजी में पलक कुमारी, 63 केजी में शिक्षा पाठक, 66 केजी में रिया कुमारी 70 केजी में महवीशा खान, 75 केजी में फैजान खान तथा 80 क में पलक सिंह विजय रही.

मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सभी विजय प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया गया.

खेल सिखाता है अनुशासन और मेहनत

प्राचार्य बलराम झा ने कहा कि खेल केवल हार-जीत का नाम नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास करने की सीख देता है.रिंग के भीतर आपका हर पंच आपके आत्मविश्वास और लगन को दर्शाता है.

असफलता से निराश न होने की दी सीख

जिन खिलाड़ियों ने जीत हासिल की है, वे बधाई के पात्र हैं, लेकिन जो प्रतिभागी विजेता नहीं बन सके, वे भी निराश न हों. असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है. आप सभी का समर्पण यह साबित करता है कि आने वाले समय में आप राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने का आह्वान

उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास करते रहें और खेल भावना को हमेशा सर्वोपरि रखें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

अपूर्व कुमार शुक्ला युवा पत्रकार हैं. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय,पलामू से बैचलर इन बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता से पहले वे करीब एक दशक तक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी से जुड़े रहे, इस दौरान भारतीय और विशेष रूप से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और नीतिगत विषयों का गहन अध्ययन किया. पत्रकारिता की शुरुआत खबर मंत्र संस्थान में रिपोर्टर के रूप में की, जहां झारखंड के प्रमुख नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट के साक्षात्कार किए. वर्तमान में प्रभात खबर में खबर लेखन और संपादन से जुड़े हैं. उनकी पत्रकारिता जनसरोकार, तथ्यपरकता और मुद्दों की गहराई पर केंद्रित है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >