एसपी ने पुलिस लाइन से 13 पेट्रोलिंग वाहन को किया रवाना

एसपी ने पुलिस लाइन से 13 पेट्रोलिंग वाहन को किया रवाना

विधि-व्यवस्था व जनता से संवाद करने में होगी आसानी : एसपी रामगढ़. राज्य सरकार से मिले 13 पेट्रोलिंग वाहनों को एसपी अजय कुमार व डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स ने शनिवार को रामगढ़ पुलिस लाइन परिसर से रवाना किया. इससे पूर्व, एसपी अजय कुमार ने वाहनों की पूजा करवायी. सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर एसपी अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व डीजीपी तदाशा मिश्रा के प्रति आभार जताया. कहा कि जिला को 13 नये पेट्रोलिंग वाहन व 19 बाइक मिले हैं. पेट्रोलिंग वाहन मिल गये हैं. बाइक आनेवाली है. यह बहुत ही सार्थक पहल है. इससे पुलिस को सही समय पर पहुंचने में आसानी होगी. पुलिस को विधि-व्यवस्था व जनता से संवाद करने में आसानी होगी. लोगों को पुलिस के देर से पहुंचने की शिकायत नहीं मिलेगी. नये वाहन में वर्तमान समय के अनुसार नये फीचर हैं. वाहनों को रवाना करने के बाद एसपी ने बोलेरो चला कर शहर में रैली निकाली. सभी नये बोलेरो में एक चालक व एक पुलिस अधिकारी बैठे थे. मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी फैजान अहमद, रामगढ़ यातायात प्रभारी गजेंद्र पांडेय, रामगढ़ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, सार्जेंट मेजर मंटू गोप मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >