गिद्दी. गिद्दी कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. गिद्दी, रैलीगढ़ा, गिद्दी सी व सिरका परियोजना के सिविल विभाग, ईएंडएम, रेलवे साइडिंग, उत्खनन कार्यशाला सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गैराज व दुकानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
शुक्रवार को कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का स्थानीय नदी व तालाब में विसर्जन किया गया. वहीं, गिद्दी बस्ती में महिला समिति द्वारा विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. इसमें मुखिया हीरालाल गंझू, उपमुखिया शकुंतला देवी, पूर्व मुखिया पार्वती देवी, राज करमाली, मनीष करमाली, सुनील करमाली, गंगा देवी, बॉबी कुमारी, सुनीता देवी, सुनीता कुमारी, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, सोनामती देवी, रूपमनी देवी, जगनी देवी व भीमा देवी उपस्थित थीं.
