बरकाकाना. केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 श्रमिकों को सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यालय रांची के महाप्रबंधक एचओडी प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक उत्खनन कुंदन कुमार सिंह, अरगड्डा उत्खनन महाप्रबंधक राजेश प्रसाद, केंद्रीय कर्मशाला महाप्रबंधक राकेश रंजन व उप महाप्रबंधक धीरज कुमार उपस्थित थे.
इंजन शॉप के श्रमिकों को कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित कर्मियों में एतवरिया कुमारी, सुशीला देवी, बिगलाल मुंडा, मो. समीउल्लाह, विनोद तिवारी, जाकिर हुसैन, संजय कुमार, उमेश महेंद्र, सुंदर बेदिया व सुरेंद्र सहित अन्य शामिल थे. इंजीनियर अनिमेष सिंह को भी उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
शॉप इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि केंद्रीय कर्मशाला को लोड टेस्टिंग मशीन डायनमोमीटर देने की स्वीकृति मिली है.
