अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

मृतका के पिता ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की चितरपुर. रामगढ़ बोकारो मार्ग के बारलोंग के समीप बस और ऑटो की टक्कर में

मृतका के पिता ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की चितरपुर. रामगढ़ बोकारो मार्ग के बारलोंग के समीप बस और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार घायल सुकरीगढ़ा निवासी रिया कुमारी की मौत के बाद सदर अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. उनका आरोप था कि अस्पताल पहुंचने के बाद रिया को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिली, जिसके कारण उसकी जान चली गयी. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों के हंगामा की सूचना पर सिविल सर्जन रामगढ़ के अलावा रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया. उधर, मृतका के पिता दिलीप प्रसाद ने सिविल सर्जन को आवेदन देकर चिकित्सकीय लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद रिया कुमारी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया था. आरोप है कि अस्पताल में समय पर आवश्यक उपचार और जीवनरक्षक सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी. परिजनों का दावा है कि घायल रिया काफी देर तक उपचार की प्रतीक्षा करती रही, जिससे उसकी स्थिति लगातार बिगड़ती गयी. दिलीप प्रसाद ने घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका की जांच, अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज, इमरजेंसी रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है. साथ ही जांच में लापरवाही सिद्ध होने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है. आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं स्वास्थ्य सचिव को भी भेजी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >