बिजली बिल में गड़बड़ी के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भुरकुंडा के महुआ टोला में स्मार्ट मीटर से आए भारी-भरकम बिजली बिल के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एसडीओ ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

भुरकुंडा: भदानीनगर क्षेत्र के महुआ टोला के ग्रामीण बड़ी संख्या मेें भुरकुंडा स्थित जेबीवीएनएल विद्युत सब स्टेशन कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगने के बाद अत्यधिक बिल आने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि उनके क्षेत्र में लोगों को अनाप-शनाप बिल आ रहा है. पांच हजार से लेकर 51 हजार रुपये तक का बिल आया है. गलत बिल के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं.

इसके सुधार के लिए विभाग कुछ नहीं कर रहा है. विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. वहीं मामले की जानकारी होने से एसडीओ रोहितास कुमार भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि बिजली बिल में आ रही इस तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी विभाग को मिल चुकी है, जिसे सुधारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

एसडीओ ने जल्द समस्या का समाधान कर देने की बात कही. जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए. विरोध प्रदर्शन में राकेश महतो, विकास पटेल, जुगेश पटेल, दिनेश महतो, आशिक अंसारी, मेराज अंसारी, अमित महतो, राजेंद्र महतो, मोहिब अंसारी, साबिर अंसारी, जाबिर, जसराज महतो, गुड्डू महतो, तबरेज अंसारी, शहादत हुसैन, राजेश महतो, हाशिम अंसारी, रफीक मियां, शाहीन अंसारी, मो रज्जाक अंसारी, आजाद अंसारी, तजमुल अंसारी, आफताब अंसारी समेत कई ग्रामीण शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >