विकास तिवारी के खिलाफ सीसीए की कार्रवाई, पुलिस ने बताया पर्याप्त आधार

पांडेय गिरोह के सदस्य विकास तिवारी पर रामगढ़ पुलिस ने झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने कार्रवाई के ठोस आधार बताए हैं.

रामगढ़. झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) के तहत पांडेय गिरोह से जुड़े अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है. रामगढ़ पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विकास तिवारी पर सीसीए लगाने के पर्याप्त आधार पाये गये हैं. इसी के आधार पर उसके विरुद्ध झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी.

पुलिस के अनुसार विकास तिवारी पतरातू थाना क्षेत्र के पतरातू बस्ती, जिला रामगढ़ का रहनेवाला है. पुलिस विभाग ने बताया कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से उसके विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई की गयी है.

इस कार्रवाई के बाद पुलिस उसके आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों पर भी नजर रख रही है. पुलिस विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाये रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >