नोटिस बांटने का विरोध करेंगे ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि

नोटिस बांटने का विरोध करेंगे ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि

सौंदा डी बचाओ संघर्ष समिति व संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक भुरकुंडा. सौंदा डी पंचायत भवन में शनिवार को सौंदा डी बचाओ संघर्ष समिति व संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा ने की. बैठक में नयी खदान खुलने के कारण सौंदा डी क्षेत्र के क्वार्टरों को खाली कराने के लिए बंटने वाले नोटिस का विरोध करते हुए उस पर रोक लगाने, लोगों को उजाड़ने से पहले पुनर्वास देने, मामले को लेकर जीएम ऑफिस के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने पर चर्चा की गयी. श्रमिक नेताओं ने कहा कि सौंदा डी में लोग पिछले कई दशकों से रह रहे हैं. यदि प्रबंधन ने उन्हें जबरन हटाया, तो उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा. प्रबंधन द्वारा लगातार नोटिस बांटा जा रहा है, जो उचित नहीं है. लोगों में बेघर होने का भय है. निर्णय हुआ कि नोटिस बांटने का विरोध किया जायेगा. पुनर्वास मिलने तक प्रबंधन के हर कदम का विरोध करने पर सहमति बनी. लोगों ने कहा कि खदान खोलने से पहले जगह चिह्नित कर लोगों को पुनर्वासित करने का काम हो. जीएम ऑफिस के समक्ष धरना प्रदर्शन का निर्णय हुआ. बैठक में विंध्याचल बेदिया, उदय कुमार सिंह, वासुदेव साव, दशरथ कुर्मी, संजय यादव, संजय वर्मा, अशोक शर्मा, इंद्रदेव पासवान, अशोक गुप्ता, विनोद कुमार, जेपीएन सिन्हा, रमाकांत दुबे, आजाद भुइयां, जगरनाथ पासवान, डब्लू पांडेय, सुशील कुमार, नइम खान, संतोष शर्मा, उमेश साव, संजय सिंह, संतोष रजक, प्रवीन नायक, पप्पू सिंह, दीपक सिंह, अमरेश कुमार, अरविंद ओझा, आफताब आलम, कौशल सिंह, उदय राम, सुबोध रजक, रामवृक्ष भुइयां, रामकुमार, योगेंद्र मांझी, संजय कुमार, विनोद सागर, हरिलाल शर्मा उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >