गिद्दी में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का सम्मेलन, कमेटी का पुनर्गठन

गिद्दी में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन का सम्मेलन, कमेटी का पुनर्गठन

गिद्दी. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के गिद्दी शाखा सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता शंभु कुमार ने की. सम्मेलन में अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव गौतम बनर्जी ने कहा कि आंदोलन व संघर्ष से बीसीकेयू ने मजदूरों के बीच अपनी पहचान बनायी है. यूनियन आज मजबूत है. इसमें दिवंगत नेता मिथिलेश सिंह का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने मजदूरों से एकजुट रहने का आह्वान किया. सम्मेलन में सीसीएल के रीजनल सचिव धनेश्वर तुरी ने कहा कि कोयला उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. कोयला उत्पादन से ही देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है. सम्मेलन में गिद्दी शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष तुषार कुमार, उपाध्यक्ष रैना मांझी, शंभु बेदिया, श्रवण पासवान, मनोज कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रसाद, सचिव शंभु कुमार, सह सचिव रॉबिन मिंज, राधाकृष्ण, कुमार महली, संतोष कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, सह कोषाध्यक्ष मधु राम, संगठन मंत्री पप्पू कुमार, सह संगठन मंत्री बैजनाथ बेदिया को बनाया गया. इसके अलावा बबलू, शंकर सिंह, मदन, बी उरांव, संजय राम, प्रदीप बनर्जी, मनोज यादव, राखी राम, संजय मांझी, रूपचरण, करिया देवी, अवधेश, मो इनाम, उर्मिला देवी, मीना देवी, गणेश राम, सीताराम मांझी, सिकंदर मुंडा को कार्यकारिणी कमेटी में सदस्य के रूप में रखा गया है. मौके पर अशोक लाल, शैलेंद्रनाथ मोदी, मीना देवी, शांति देवी, देवकी देवी, संतोष पाहन, पूरन गंझू, मनोज गंझू, उपेंद्र उरांव, प्रह्लाद प्रसाद, बबलू सिन्हा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >