दुलमी: दुलमी प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, कुल्ही परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) सुमिता कुमारी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधा लगाया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. सीएचओ ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं.
स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है.
पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारा कर्तव्य है. मौके पर सहिया संगीता देवी, आशा सिन्हा, होलिका देवी, पिंकी कुमारी, बेबी कुमारी, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, सदामुनी देवी, मुनिता कुमारी, शीतल पटेल, बीना देवी, मुनिका कुमारी आदि मौजूद थे.
