पुलिस ने अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर किया जब्त

बालू से लदा ट्रैक्टर किया जब्त

गिद्दी(हजारीबाग). गिद्दी पुलिस ने गुरुवार रात अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर को जब्त किया. इसकी सूचना हजारीबाग जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गयी है. गिद्दी थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर टोंगी की रास्ते से जा रहा है. इस सूचना के आधार पर ट्रैक्टर को जब्त किया गया. पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया. ट्रैक्टर को जब्त करने में गिद्दी पुलिस थाना के रथु उरांव व पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >