तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे दुलमी के छात्र, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा पूरा इलाका

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चितरपुर के रिझुनाथ चौधरी मेमोरियल इंटर कॉलेज में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई, जिसमें छात्रों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीदों को नमन किया।

दुलमी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों की याद में शुक्रवार को रिझुनाथ चौधरी मेमोरियल इंटर कालेज, सिरू में तिरंगा पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत स्लोगनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.

पदयात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया. तिरंगा पदयात्रा को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया. पूरे रास्ते विद्यार्थी अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर चलते रहे और लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

मौके पर प्राचार्य लोचन राम महतो ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है. देश की आजादी के लिए वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है.

पदयात्रा में शिक्षक राजेश कुमार ओहदार, कामेश्वर महतो, संदीप कुमार, आशीष कुमार, सुनीता कुमारी, कविता कुमारी, इरम रिजवाना, वीणा कुमारी, विकास कुमार, सुदन महतो, डमर लाल महतो, पंकज कुमार सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >