रामगढ़: झारखंड सेवा समिति रामगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को रामगढ़ में ‘आओ चलें, देश के सम्मान में, तिरंगा हमारे स्वाभिमान में’ तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसकी जानकारी गुरुवार को झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा और अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान दी.
छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू होगी यात्रा
अमित सिन्हा ने बताया कि 14 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे छावनी फुटबॉल मैदान से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा. यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए जिला मैदान पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा.
ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू
बाइक और वाहनों के काफिले के साथ निकलेगी यात्रा
यात्रा के दौरान बाइक सवार लोग हाथों में तिरंगा लेकर आगे-आगे चलेंगे. उनके पीछे पैदल लोग और वाहनों का काफिला तिरंगा लेकर चलेगा. आयोजकों ने रामगढ़ के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है.
प्रेसवार्ता में ये लोग रहे मौजूद
प्रेसवार्ता में मनोज मंडल, रंजन फौजी, गया प्रसाद राय, नंदकिशोर गुप्ता उर्फ नंदू बाबू, रमेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, शीतल सिंह, सोनी कुमारी, राजेश राणा और किशोर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे.
