मजदूरों ने फैक्ट्री गेट को किया जाम मजदूरों ने मुख्य गेट को जाम किया फोटो फ़ाइल संख्या 10 कुजू जी: जाम करते कुजू. तीन माह के बकाया मजदूरी की भुगतान को लेकर नया मोड़ आरा हीरक सड़क स्थित श्रीराम पॉवर एंड स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों ने मुख्य गेट को जाम कर दिया. जिससे प्लांट का कामकाज बाधित हो गया. बाद में कुजू ओपी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मजदूरी का भुगतान शुरू किया गया. जाम कर रहे ठेका मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार अरुण मिश्रा के माध्यम से प्लांट में कार्यरत करीब पांच सौ मजदूर विगत तीन माह से भुगतान के बिना भुखमरी की मार झेल रहे हैं. ठेकेदार से मजदूरी की मांग पर सिर्फ ओर सिर्फ आश्वासन मिल रहा था. दो दिनों पूर्व ठेकेदार प्लांट से बीस लाख रुपये लेकर मजदूरों को भुगतान किए बिना ही फरार हो गया है. ऐसे में हम मजदूरों के पास आंदोलन ही एक रास्ता था. मौके पर मौजूद कर्मियों ने प्लांट प्रबंधन द्वारा सुरक्षा इंतजाम न देने का भी आरोप लगाया. काम के दौरान घायल हुए अर्जुन महतो, गुलाब महतो, रामशीष मौर्या व राजू खान ने जख्म को दिखाते हुए इलाज की कोई व्यवस्था न देने की बात कही. आंदोलन में मजदूर अंकित सिंह, संजय कुशवाहा, पंकज सिंह, प्रशांत सिंह, राजेंद्र महतो, अशोक ठाकुर, लालू कुमार यादव, दुर्गेश मौर्या, तिलेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो, धनंजय सिंह, राजेश कुमार महतो आदि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
