..पतरातू डैम में प्रशासन ने बोटिंग गतिविधियों पर लगायी रोक

बरगी डैम हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया और जल पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये.

बरगी डैम हादसे के बाद जल पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हुआ प्रशासन

बोटिंग समितियों को सुरक्षा संबंधी उपायों का शपथ पत्र देने का निर्देश

पतरातू. बरगी डैम हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया और जल पर्यटन स्थलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिये. इसी क्रम में झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित पतरातू डैम में प्रशासन ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी ने पतरातू लेक रिसॉर्ट परिसर में नाव संचालकों, समितियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया, एसआई संजय कुमार सिन्हा और रिसॉर्ट प्रबंधक दिव्या कुमारी भी मौजूद थे.

बैठक में बोटिंग व्यवस्था, सुरक्षा संसाधनों और नाव संचालन की स्थिति का विस्तार से जायजा लिया गया. एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्यटकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी नाव समितियों को शपथ पत्र जमा करने का आदेश दिया गया है, जिसमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लाइफ जैकेट का अनिवार्य उपयोग, नाव की क्षमता से अधिक सवारी न लेना, प्रशिक्षित नाविकों की तैनाती और आपातकालीन व्यवस्था का पालन किया जायेगा. जब तक यह शपथ पत्र जमा नहीं होता, तब तक पतरातू डैम में बोटिंग गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी.

विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया

बैठक के बाद अंचलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. पारंपरिक नावों और स्पीड बोट की तकनीकी स्थिति, लाइफ सेविंग उपकरणों की उपलब्धता और नाविकों की तैयारी का बारीकी से परीक्षण किया गया. कई स्थानों पर सुधार के निर्देश दिये गये. प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में नियमित जांच अभियान चलाया जायेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ने पर लाइसेंस रद्द करने और दंडात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >