कोयला व्यवसायी को गोली मारने वाले आरोपी पकड़ाया

भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पोड़ा गेट के समीप शुक्रवार की रात 9.30 बजे बकझक के बाद कोयला व्यवसायी ओमप्रकाश साव को गोली मारकर घायल करने वाला आरोपी सयाल निवासी शिवराज डोम को पुलिस ने पकड़ लिया है.

उरीमारी. भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पोड़ा गेट के समीप शुक्रवार की रात 9.30 बजे बकझक के बाद कोयला व्यवसायी ओमप्रकाश साव को गोली मारकर घायल करने वाला आरोपी सयाल निवासी शिवराज डोम को पुलिस ने पकड़ लिया है. हालांकि पुलिस आरोपी के पकड़े जाने के मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रही है. घटना के बाद ओमप्रकाश साव के जीजा झामुमो नेता कृष्णा साव ने पुलिस को आवेदन देकर शिवराज डोम को नामजद आरोपी बनाया है. घटना के बाबत चर्चा है कि घायल ओमप्रकाश व आरोपी शिवराज दोनों सयाल क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम करते थे. हालांकि इसी फरवरी महीने में लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसी प्रेम प्रसंग के मामले में ओमप्रकाश व शिवराज में लंबे समय से तनातनी चल रही थी. रोजाना की तरह शुक्रवार को भी ओमप्रकाश अपने कोयला कारोबार के बाद सयाल में अपने जीजा से मिलकर पोड़ा स्थित अपने आवास जा रहा था. ओमप्रकाश जब पोड़ा गेट पहुंचा, तो शिवराज ने उसे रोक लिया. कुछ देर तक बकझक होने के बाद बात बढ़ी, तो शिवराज ने ओमप्रकाश के ऊपर पिस्टल तान दिया. जब शिवराज भागने लगा, तो उसके ऊपर तीन-चार गोलियां चलायी गयी. जिसमें से एक गोली ओमप्रकाश के कमर में लगी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे. इसी बीच शिवराज व उसके दो साथी भाग निकले. पुलिस शिवराज के साथियों की तलाश में छापामारी कर रही है. शिवराज का संबंध श्रीवास्तव गिरोह से बताया जा रहा है. वह इस गिरोह के हथियार खरीद-फरोख्त करने का काम करता है. इधर, रांची मेदांता में इलाजरत ओमप्रकाश खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.