घाटोटांड़. डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय, ड्राइवर हट में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई.
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में शिक्षक दिवस के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किया. वहीं नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देवनंदन राम उर्फ रमेश सर ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने की अपील की.
कार्यक्रम में रुमा डे, फिरोज आलम, अक्षय कुमार, मिली मिंज, ममता कुमारी, रानी कुमारी, राखी देवी, रीना देवी, खुशबू देवी, मुकेश कुमार, पूजा कुमारी, पूनम देवी, कुमारी आशा, धीरज और कुंदन कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.
