शिक्षकों की कमी से जूझ रहा जिला टॉपर देने वाला बरियातू का विद्यालय

शिक्षकों की कमी से जूझ रहा जिला टॉपर देने वाला बरियातू का विद्यालय

98% अंक लाकर छात्रा ने बढ़ाया मान, गणित-विज्ञान शिक्षक व विकास राशि के अभाव में प्रभावित हो रही पढ़ाई ग्रामीणों ने की तत्काल नियुक्ति की मांग गोला. गोला प्रखंड के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरियातू ने इस वर्ष शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए जिले को टॉपर दिया. लेकिन विडंबना यह है कि विद्यालय आज शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है. इस विद्यालय की छात्रा मिल्पा कुमारी ने जैक बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रामगढ़ जिला टॉपर बन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के बावजूद विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक से मिल कर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है. प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार महतो ने बताया कि विद्यालय में पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक कुल 875 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. वर्तमान में यहां 20 शिक्षक कार्यरत हैं, लेकिन गणित और विज्ञान जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं होने से शैक्षणिक गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है. इसके अलावा एक अनुशासक का पद भी रिक्त है. उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से विद्यालय को विकास मद की राशि नहीं मिली है. इससे भवन और अन्य संसाधनों के रखरखाव में कठिनाई हो रही है. पंचायत समिति सदस्य देवव्रत सोनी एवं सुनील राज चक्रवर्ती सहित अन्य लोगों ने कहा कि जिस विद्यालय ने जिला टॉपर दिया, वहां बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की कमी होना शिक्षा विभाग की लापरवाही को दर्शाता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द गणित और विज्ञान के कम से कम दो शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >