टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश

टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश

रामगढ़. जिला समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिला सीएसआर समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त चंदन कुमार ने की. बैठक में उपायुक्त ने जिंदल स्टील पावर लिमिटेड, सीसीएल सहित अन्य एजेंसी से उनके द्वारा सीएसआर के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. गर्मी के मौसम को देखते हुए उपायुक्त ने सभी सीएसआर एजेंसी को उनके क्षेत्र में स्थित ग्रामीण सहित अन्य क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने काे कहा. उपायुक्त ने पांच वर्षों में रामगढ़ जिले के खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेनेवाले अथवा विजयी होने वाले खिलाड़ियों को चिह्नित कर उन्हें प्रोत्साहित करने काे कहा. डीसी ने खिलाड़ियों को सीएसआर के माध्यम से खेल किट सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व जलापूर्ति को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष गठित करने को कहा. बैठक में उपायुक्त ने सभी सीएसआर एजेंसी को उनके-उनके क्षेत्र में स्थित सरना स्थल, कब्रिस्तान आदि की चहारदीवारी कराने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सर्जन, प्रभारी पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीएसआर एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >