नशीले पदार्थ बेचने वालो पर करें कार्रवाई : उपायुक्त

रामगढ़. नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता व एसपी मुकेश कुमार लुणायत की उपस्थिति में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में नशा मुक्ति अभियान

रामगढ़. नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता व एसपी मुकेश कुमार लुणायत की उपस्थिति में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.. उपायुक्त ने दवा दुकानों में सघन जांच अभियान चलाने तथा नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की बिक्री और स्टॉक पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि के समय नशे के प्रयोग की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने व आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिये. साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक व संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों के 100 मीटर दायरे में नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाने तथा दोषी पाये जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Published by: Pradip Kumar Mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >