भुरकुंडा में अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा कुख्यात अपराधी सुनील धोबी पतरातू से गिरफ्तार

Crime News Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू और भुरकुंडा इलाके में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले सुनील धोबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पलामू जिले के चैनपुर थाना में भी उसके विरुद्ध केस दर्ज हैं. रामगढ़ के एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनील धोबी भुरकुंडा और पतरातू में अपराध को अंजाम देने वाला है. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

Crime News Ramgarh| पतरातू (रामगढ़), अजय कुमार : रामगढ़ जिले के भुरकंडा में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे कुख्यात अपराधी सुनील धोबी को पतरातू से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसे पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है. लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय अपराधी सुनील धोबी को पुलिस को तलाश थी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी ने बताया कि वह पतरातू और भुरकुंडा क्षेत्र में अपराध की योजना बना रहा था.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई धोबी की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा थाना कांड संख्या-70/22 तथा पलामू (चैनपुर) थाना कांड संख्या-03/25 का वांछित अभियुक्त सुनील धोबी पतरातू और भुरकुंडा क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना सत्यापित करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया. दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 सितंबर को पतरातू क्षेत्र से अभियुक्त को धर दबोचा.

सुनील धोबी का है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त सुनील धोबी (पिता कैलाश रजक, सा जयनगर थाना पतरातू) पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वर्ष 2007 से अब तक उस पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, लूट, मारपीट, आगजनी, आर्म्स एक्ट के तहत करीब एक दर्जन कांड दर्ज हैं. पतरातू थाना, भुरकुंडा ओपी, बरकाकाना और पलामू (चैनपुर) थाना क्षेत्र में इसके खिलाफ कई मुकदमे लंबित हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Crime News Ramgarh: कई बार जेल जा चुका है धोबी

पुलिस ने बताया कि धोबी कई बार जेल जा चुका है. हाल में भी रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में वांछित था. गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी पतरातू पुलिस अवर निरीक्षक शिवलाल गुप्ता, ओपी प्रभारी भुरकुंडा पुलिस अवर निरीक्षक निर्भय कुमार गुप्ता, आरक्षी शेर अली सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

सुनील की गिरफ्तारी से अपराध पर लगेगा अंकुश – पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की जा रही है. इसके गिरोह और नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासा होने की संभावना है. पुलिस का मानना है कि सुनील धोबी की गिरफ्तारी से इलाके में अपराध की कई घटनाओं पर अंकुश लगेगा.

इसे भी पढ़ें

झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के तालाब में असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, 5 क्विंटल मछलियां मरीं

Modi @75: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने दी पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई

हजारीबाग, गोड्डा समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Modi@75: अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया अलग झारखंड, राज्य को ऐसे गढ़ रहे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >