चुनाव को लेकर महिला सम्मेलन सह नुक्कड़ सभा का अयोजन
Copied link
रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 1 अम्बाटांड़, वार्ड नंबर 3 बाघादोहर एवं वार्ड नंबर 4 लुगू मंडप में महिला सम्मेलन सह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया.
कुजू. रामगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 1 अम्बाटांड़, वार्ड नंबर 3 बाघादोहर एवं वार्ड नंबर 4 लुगू मंडप में महिला सम्मेलन सह नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सम्मेलन प्रभारी जगेश्वर प्रजापति एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी मुख्य रूप से उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए जगेश्वर प्रजापति ने कहा कि नगर परिषद के समुचित विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, सड़क और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रिया करमाली विकास की सोच और जनसेवा की भावना के साथ मैदान में हैं, इसलिए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना जरूरी है. सांसद प्रतिनिधि मनोज गिरी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और सभी वार्डों का समान रूप से विकास करने के लिए जनता को सही निर्णय लेना होगा. मौके पर विनोद प्रसाद, परमेश्वर प्रसाद, शांति देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, मीनू देवी, सुमित्रा देवी, लक्ष्मी देवी, रूपा देवी, गुड़िया देवी, गायत्री देवी समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे.
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.