..पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कैंपस बर्ड काउंट, 26 प्रजातियों का हुआ दस्तावेजीकरण

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में कैंपस बर्ड काउंट गतिविधि आयोजित की गयी.

रामगढ़. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ कैंट में कैंपस बर्ड काउंट गतिविधि आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था. कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर व आसपास के हरित क्षेत्रों में पक्षियों का अवलोकन कर उनकी गणना की. यह गतिविधि इंडिया ई-बर्ड प्लेटफॉर्म ऐप के माध्यम से संचालित की गयी. कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दो समूहों में विभाजित किया गया. 13 फरवरी को हुए पहले सर्वेक्षण में लगभग 20 प्रजातियों की 100 से अधिक चिड़ियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया. 16 फरवरी को पुनः किये गये अवलोकन में 17 प्रजातियां चिन्हित की गयी. सुबह 8:20 बजे शुरू हुए एक घंटे के सत्र में कुल 26 प्रजातियों का दस्तावेजीकरण किया गया. लिटिल कोरमोरेंट, इंडियन पांड हेरन, इंडियन ग्रे हॉर्नबिल व येलो क्राउनड वुडपेकर सहित कई पक्षियों की उपस्थिति दर्ज की गयी. विशेषज्ञों ने इसे स्वस्थ शहरी इकोसिस्टम का सकारात्मक संकेत बताया. प्राचार्य अमर कुमार ने इसे व्यवहारिक शिक्षा का महत्वपूर्ण प्रयास बताया. विज्ञान शिक्षिका डॉ विनीता परमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >