कोतो में धूमधाम से मनेगी चैती दुर्गा पूजा, सरहुल व रामनवमी

ग्राम पंचायत कोतो में चैती दुर्गा पूजा, सरहुल व रामनवमी पर्व के सफल आयोजन को लेकर पंचायत के मुखिया आवास कार्यालय में बैठक हुई.

पतरातू. ग्राम पंचायत कोतो में चैती दुर्गा पूजा, सरहुल व रामनवमी पर्व के सफल आयोजन को लेकर पंचायत के मुखिया आवास कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र प्रसाद ने की. संचालन जयप्रकाश सिंह ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने तीनों पर्व भव्य तरीके से मनाने के लिए अपना सुझाव दिया. सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया. जिसमें मुख्य संरक्षक स्थानीय सांसद, विधायक व पूर्व विधायक के अलावा संरक्षक मंडल में जिप सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य व सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को रखा गया है. कमेटी में अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह (ननकी), उपाध्यक्ष सुभाष यादव, रामकिशोर मुंडा व संतोष गंझू, सचिव सुमन सिंह, सह सचिव अरविंद तिवारी, प्रेम भुइयां, दिनेश मुंडा, चंद्रशेखर सिंह, मनराज मुंडा, अमरेंद्र कुमार व रंजय कुमार, कोषाध्यक्ष सपन दास, उप कोषाध्यक्ष सरजू महली, पूजा प्रभारी बादल कुमार व अंकित सिंह, सदस्य सुरेंद्र प्रसाद, राजू प्रसाद, बालेश्वर महली, मनबोध महली, बिगन महली, विजय वर्मा, अशोक राय, अनिल सिंह, निखिल महली, गौरव सिंह, छोटन सिंह, रामाकांत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा चुने गये. अध्यक्ष श्री सिंह ने कह कि जनसहयोग से त्योहारों का भव्य आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >