ओंकार हाई स्कूल में ‘झोला विद सेल्फी’ अभियान, 410 से अधिक छात्रों ने लिया पॉलिथीन मुक्त समाज का संकल्प

रामगढ़ के ओंकार हाई स्कूल में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और कपड़े के झोलों का उपयोग करने का संदेश दिया।

रामगढ़: मुर्रामकला स्थित ओंकार हाई स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच झोला विद सेल्फी अभियान चलाया गया. इस दौरान विद्यालय के 410 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पॉलिथीन मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. लोगों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया.

अभियान के तहत छात्र-छात्राएं अपने घरों से कपड़े के बने झोले लेकर स्कूल पहुंचे. विद्यार्थियों ने झोलों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरक संदेश लिखकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ अपने बनाए झोलों का प्रदर्शन किया. इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे दैनिक जीवन में केवल कपड़े के झोलों का उपयोग करेंगे.

अपने माता-पिता, परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे. विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन महतो ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए पॉलिथीन के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और कपड़े के झोलों के उपयोग को अपनाने का आह्वान किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >