गिद्दी. झारखंड इंटर कॉलेज होसिर में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बाल विकास परियोजना में पर्यवेक्षिका के पद पर चयनित कॉलेज की पूर्ववर्ती छात्रा सुमन मुंडा को सम्मानित किया गया. समारोह में कॉलेज के सचिव कुमेश्वर महतो व प्राचार्य एके वर्मा ने अपनी-अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रा, बल्कि पूरे कॉलेज के लिए गर्व की बात है. उन्होंने छात्र-छात्राओं को इससे प्रेरणा लेने की बात कही. सम्मानित छात्रा सुमन मुंडा ने अपनी सफलता को श्रेय व्याख्याताओं के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया. संचालन व्याख्याता कैलाश राणा ने किया. इस अवसर पर सह प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगतपाल टुंडवार, दीपचंद महतो, खेमनाथ महतो, मंसूर आलम, महावीर स्वांसी, नरेश पाठक, देवेंद्र कुमार, वरुण कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, कुमार विनोद, रीता रानी, सुनीता, पुष्पा, मनीष, लाछो, बलराम, रामकृष्ण उपस्थित थे.
होसिर कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रा को किया गया सम्मानित

होसिर कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रा को किया गया सम्मानित
Copied link
होसिर कॉलेज में पूर्ववर्ती छात्रा को किया गया सम्मानित