रामगढ़ में युवा विकास को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

रामगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बचपन की मासूमियत और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

रामगढ़: मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से सोमवार को पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में राजकीय मध्य विद्यालय में युवा विकास व खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में करीब 250 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए इन-आउट गेम, बॉल इन बकेट, खो-खो प्रतियोगिता व आंखों पर पट्टी बांधकर साथी को पहचानने जैसे खेल आयोजित किए गए. सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को वॉटर बॉटल देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ खेलों में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया.

कार्यक्रम का संदेश चलो चले बचपन की ओर रहा, जिसके माध्यम से बचपन की मासूमियत, खेल भावना व आपसी प्रेम को बनाए रखने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना शाखा के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

शाखा की अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव शिखा अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सिद्धि जैन ने विद्यालय परिवार, बच्चों व सहयोगी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजहित में ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >