नया मोड़ से अवैध शराब लोड स्कॉर्पियो और कार जब्त, तीन गिरफ्तार

नया मोड़ से अवैध शराब लोड स्कॉर्पियो और कार जब्त, तीन गिरफ्तार

रामगढ़/कुजू रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नयामोड़ फोरलेन सड़क से कुजू पुलिस ने नकली शराब लेकर बिहार जा रही स्कॉर्पियो व कार को जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (बीआर06पी-2663) से अवैध नकली शराब रामगढ़- हजारीबाग होते हुए बिहार के हाजीपुर ले जायी जा रही है. इसके बाद उन्होंने तत्काल कुजू ओपी प्रभारी मो नौशाद को विशेष चेकिंग अभियान लगाने का निर्देश दिया. मांडू पुलिस निरीक्षक सुरेश लिंडा के साथ ओपी प्रभारी ने नया मोड़ के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो के चालक पुलिस बल को देख कर वाहन तेजी से लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर स्कॉर्पियो को पकड़ लिया. इस दौरान पुलिस ने चालक से कड़ाई से पूछताछ की, तो चालक ने अपना नाम मो इस्लाम उर्फ राजा, (पिता मो निजाम, जिला-वैशाली, बिहार) बताया. तलाशी करने पर वाहन में 25 पेटी रॉयल चैलेंज मिली. इसमें प्रति पेटी में 750 एमएल की 12 बोतल थी. चालक ने बताया कि उसके साथ एक वैगनआर कार (बीआर 06 बीए-0716) से दो व्यक्ति संजीव कुमार सिंह व चालक अभिषेक कुमार पीछे से आ रहे हैं. उन्हीं की यह शराब है. पुलिस ने उक्त कार को रोका. कार में बैठे दोनों लोगों से पूछताछ की, तो चालक ने अपना नाम अभिषेक कुमार (पिता अखिलेश सिंह) व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम संजीव कुमार सिंह (पिता जयनारायण सिंह, प्रतापटांड़, जिला वैशाली, बिहार) बताया. वाहन की तलाशी लेने पर पांच पेटी रॉयल चैलेंज पायी गयी. इसमें प्रति पेटी 750 एमएल की 12 बोतल थी. गिरफ्तार लोगों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार का मुख्य सरगना संजीव सिंह है. संजीव कुमार पर पूर्व में भी अवैध शराब की खरीद -बिक्री को लेकर कई मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.