उत्पाद विभाग ने शराब भट्ठियों को किया नष्ट

उत्पाद विभाग ने शराब भट्ठियों को किया नष्ट

रामगढ़. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर चुनाव के मद्देनजर बुधवार को उत्पाद विभाग ने छापामारी अभियान चलाया. सहायक आयुक्त उत्पाद अरविंद कुजूर की देख-रेख में कोठार, कैथा, पारडीह व कुसुमटोला में कार्रवाई की. छापामारी में कई अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया. करीब चार सौ किलोग्राम जावा महुआ व 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी. इस अभियान में तीन अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. छापामारी अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद कांग्रेस कुमार, उत्पाद बल व गृहरक्षक जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >