दशहरा समिति को फिर एकजुट करने की पहल, रंजन सिंह ने कुंटू बाबू को बैठक में किया आमंत्रित

रामगढ़ कैंट दशहरा समिति को फिर से एकजुट करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं. नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजन सिंह ने समिति के पुराने और अनुभवी संरक्षकों को मंच पर लाने की पहल की है. भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने रविवार की बैठक में शामिल होने की स्वीकृति दी है.

रामगढ़. रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजन सिंह ने समिति के वरिष्ठ व अनुभवी संरक्षकों को पुनः एक मंच पर लाने की पहल शुरू की है. शुक्रवार को उनके नेतृत्व में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और रविवार को आयोजित समिति की वृहद बैठक में शामिल होने का न्योता दिया गया.

बताया गया कि कुंटू बाबू समेत कई वरिष्ठ लंबे समय से समिति के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन और सहयोग देते रहे हैं. पिछली कमेटी के विवाद और नाराजगी के कारण कुंटू बाबू, पूर्व विधायक शंकर चौधरी व जेएमएम नेता महेंद्र मुंडा समेत कुछ वरिष्ठ संरक्षक समिति की गतिविधियों से दूर हो गये थे.

रंजन सिंह ने कहा कि अभिभावकों का सम्मान सनातनी परंपरा है. बड़ों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. पूर्व विधायक शंकर चौधरी व महेंद्र मुंडा को भी कमेटी में वापस लाना प्राथमिकता है. कुंटू बाबू ने रविवार की बैठक में शामिल होने की स्वीकृति दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >