गोला में रफ्तार का कहर: हाइवा और कार की टक्कर में सात लोग घायल

गोला-मुरी मार्ग पर पूरबडीह जंगल के पास हाइवा और कार की जोरदार टक्कर में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोला: गोला-मुरी मार्ग पर पूरबडीह जंगल के समीप गुरुवार को हाइवा और एक वैगनआर कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार सात लोग घायल हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और गोला पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया गया.

जहां प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों की पहचान गोविंद पटेल, किरण देवी, यश कुमार, अवधेश पटेल, सूरज कुमार, संजय कुमार और आयुष कुमार के रूप में हुई. सभी घायल बिहार के रोहतास जिले के डेहरी के निवासी बताये जाते हैं.

जानकारी के अनुसार वैगनआर कार मुरी की ओर से गोला आ रही थी. जबकि हाइवा गोला से मुरी की ओर जा रहा था. इसी दौरान पूरबडीह जंगल के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी.

टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये. सूचना मिलते ही गोला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >