चैनपुर. जय भारत विद्या केंद्र, बड़गांव में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चैनपुर के पूर्व मुखिया ज्ञानी महतो उपस्थित थे. टीएसएफ घाटोटांड़ के सहयोग से एपिरोक माइनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विद्यालय के 22 गरीब बच्चों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल मिलने पर बच्चों में खुशी का माहौल व्याप्त था.
बच्चों को शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित
मौके पर ज्ञानी महतो ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करने की बात कही.
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल, प्राचार्य नागेश्वर प्रसाद मेहता, अमरनाथ महतो, अरुण पांडेय, महेश महतो, बीरबल महतो, शंकर प्रसाद, मनोज प्रसाद, जगदीश रजवार, रामचंद्र प्रसाद, जीवलाल महतो, सोनिया जायसवाल, प्रियंका वर्मा, सरिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, संगीता कुमारी, इशा रानी, श्वेता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
