राधा गोविन्द विश्वविद्यालय में उल्लास के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, रामगढ़ में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने राखी, थाली सज्जा और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यह आयोजन भारतीय लोक-संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का एक शानदार अवसर बना.

संजय शुक्ला की रिपोर्ट

रामगढ़ः राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, रामगढ़ के शिक्षा विभाग की ओर से भारतीय लोक-संस्कृति, परंपरा और सावन की हरियाली से विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

राखी, थाली सज्जा और मेहंदी प्रतियोगिता

महोत्सव के दौरान राखी बनाने, थाली सजाने, मेहंदी और पारंपरिक खाद्य सामग्री एवं व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विद्यार्थियों ने सुंदर राखियां, आकर्षक थालियां और मनमोहक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कला और सृजनात्मकता का परिचय दिया. पारंपरिक व्यंजनों की विविधता ने भारतीय खान-पान और लोक परंपराओं की समृद्ध विरासत को भी दर्शाया. पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सावन के उल्लास और उमंग का माहौल रहा. विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें- डॉ. आंचल कुमारी ने यूजीसी-नेट में हासिल की सफलता, कंप्यूटर साइंस में बनाया मुकाम

भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने सभी को सावन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सावन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि लेकर आए. कुलपति प्रो. डॉ. रश्मि ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं. कुलसचिव प्रो. डॉ. निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान उसकी विविधता और जीवंत परंपराओं से है. सावन महोत्सव के माध्यम से इस सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़ाया आयोजन का उत्साह

कार्यक्रम में वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, शिक्षा विभाग के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे. सभी की सक्रिय भागीदारी से सावन महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >