रामगढ़. फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने लगातार तीन वर्षों तक फेडरेशन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के लिए बेहतर कार्य के लिए अमित साहू को सम्मानित किया. फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी व किशोर मंत्री के सानिध्य में रांची के चिकित्सक सह वर्तमान में फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य डॉ अभिषेक रामाधीन ने अमित साहू को सम्मानित किया. क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि उन्होंने लगातार तीन वर्षों तक सफलतापूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह किया है. इस सम्मान के लिए वह फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभी पदाधिकारी के आभारी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
