मारवाड़ी महिला समिति को किया गया सम्मानित

मारवाड़ी महिला समिति को किया गया सम्मानित

रामगढ़. मारवाड़ी महिला समिति, रामगढ़ शाखा को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. समिति की इस उपलब्धि पर अध्यक्ष निशा जैन ने कहा कि उनकी शाखा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहती है. इसके अंतर्गत बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं नि:सहाय बच्चों की सहायता के लिए समय-समय पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. बच्चे हमारे भविष्य की धरोहर हैं. इस अवसर पर श्रीमती जैन ने समिति की सभी सदस्याओं को बाल विकास के कार्यों में निरंतर सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया. समिति की ओर से सम्मेलन में भाग लेकर लौटी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा अरुणा जैन, उपाध्यक्ष सिंपल बेरलिया, सह सचिव नैना मेवाड़ व आशि जैन के प्रति आभार व्यक्त किया गया. गौरतलब हो कि यह कार्यक्रम बालेश्वर (ओडिशा) में आयोजित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >