कला में तान्या, विज्ञान में रोशन व वाणिज्य में अर्जव बने टॉपर

कला में तान्या, विज्ञान में रोशन व वाणिज्य में अर्जव बने टॉपर

बरकाकाना. सीबीएसइ 12वीं व 10वीं में डीएवी बरकाकाना के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है. डीएवी बरकाकाना ने 12वीं के तीनों संकायों में तथा 10वीं में शत -प्रतिशत सफलता हासिल की है. सीबीएसइ 10वीं में श्रेष्ठ मित्तल ने 96 अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बना. तेजस आर्य 95.6, शौर्य प्रताप सिंह 95.4, शगुन कुमारी 95.4, जोहा फारुकी 95 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय टॉप फाइव में जगह बनायी. दसवीं में 19 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल की है.

12वीं विज्ञान के परिणाम : सीबीएसइ 12वीं विज्ञान में रोशन कुमार 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बने. मयंक ओझा 93.5, उत्कर्ष मिश्रा 91, अहमद रजा 90 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉप फोर में रहे. 12वीं ह्यूमैनिटीज में 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ तान्या महतो टॉपर रही. जयश्री राय 98.4, सृष्टि कुमारी 97, तनीषा शर्मा 97, भार्गव झा 96.2, आफरीन कौशर 96 अंक हासिल कर टॉप फाइव में जगह बनायी. 12वीं कॉमर्स में अर्जव जैन 96.8 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल टॉपर रहे. देवाशीष गोस्वामी 96.4, तृप्ति सिंह 94.2, अंकित 94 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप फाइव में जगह बनायी. 12वीं आर्ट्स में 12 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक, कॉमर्स में सात छात्र-छात्राओं ने व साइंस में चार छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है. विद्यालय के प्राचार्य मो मुस्तफा मजीद ने बच्चों व उनके अभिभावकों को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.