बरकाकाना, रामगढ़: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव, मोहल्ले और शहर में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए संकल्प के साथ काम किया जा रहा है. क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए योजनाओं को धरातल पर लाने का प्रयास जारी है. वर्तमान में डीएमएफटी फंड से ही कुछ विकास कार्य कराये जा रहे हैं. राज्य सरकार योजनाओं को लेकर संवेदनशील नहीं है, जिसका असर क्षेत्र के विकास कार्यों पर पड़ रहा है. ये बातें बड़कागांव के विधायक रोशनलाल चौधरी ने शनिवार को दुर्गी बस्ती में पीसीसी सड़क निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में कहीं.
उन्होंने कहा कि सरकार से क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक पहल करने की मांग की गयी है. उन्होंने लोगों से भी अपने-अपने क्षेत्र के विकास के प्रति सजग रहने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया मोकीम आलम ने की. संचालन पंसस फरीद अंसारी ने किया.
जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से नूर मोहम्मद के आवास से छोटेलाल बेदिया के घर तक बनने वाली पीसीसी सड़क की आधारशिला रखी. मौके पर हरीरत्नम साहू, अनूप सिंह, लव कुमार, अरविंद सिंह, जितेंद्र मुंडा, एकरार अंसारी, श्याम नंदन महतो, देवकी चंद्र महतो, परमेश्वर महतो, संजू देवी, रतन महतो, रशीद अंसारी, गीता देवी, असगरी खातून, सरिता देवी, सोनी देवी, सुमन देवी आदि उपस्थित थे.
