गिद्दी. भाकपा -माले के जिला सचिव पच्चू राणा व अजीत प्रजापति ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र दिया है. इसमें कहा गया है कि गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल जर्जर हो गया है. पुल से होकर भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है. अरगड्डा कोयला क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं से कोयले की ढुलाई इस पुल से हो रही है. इसके कारण पुल जर्जर हो रहा है. पुल पर बड़े गड्ढे बन गये हैं. अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने पुल मरम्मत कराने की बात कही थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है. पत्र में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की. कहा गया कि पुल का निर्माण अविलंब नहीं होगा, तो आंदोलन किया जायेगा. पत्र की प्रतिलिपि पथ निर्माण विभाग के सचिव, सीसीएल सीएमडी, हजारीबाग व रामगढ़ के उपायुक्त व अरगड्डा महाप्रबंधक को भी दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
