रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों की बैठक, आयोजन समिति गठित

ग्राम कोदवे में आगामी रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई. इस बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया. डुमरी विधायक जयराम महतो के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की उम्मीद है.

बलसगरा. रबोध पंचायत के ग्राम कोदवे (रोयांग) स्थित लरैवा टांड फुटबॉल मैदान में एक अक्तूबर 2026 को आयोजित होने वाली रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता को सफल बनाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में कोदवे, रोयांग एवं सेनेगडा गांव के ग्रामीण शामिल हुए.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रिझ रंग झूमर प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से किया जायेगा. कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की बात कही गयी.

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया. इसमें गुलचंद महतो को अध्यक्ष, भुनेश्वर महतो को सचिव, पुनित कुमार महतो को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार महतो को उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार महतो को सहसचिव तथा रंजीत कुमार महतो को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया.

संरक्षक मंडली में कालेश्वर महतो, राजू महतो, मिठू महतो, प्रेमनाथ महतो, रतन कुमार महतो, ठाकुर दास महतो, मोहरलाल महतो, लक्ष्मण मांझी, प्रमेश्वर महतो, रामु पहान एवं केतर महतो को शामिल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >